The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिता को पीट-पीट कर मौत की घाट उतारने के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाना

Spread the love

कोरबा । बिलासपुर के सीपत निवासी वेदराम बंजारे 55 वर्ष वेदांता में क्रेन ऑपरेटर था। वह अपनी मां के साथ बालको क्षेत्र के परसाभांठा में रहता था। उसका बेटा सीताराम बंजारे 09 दिसंबर को दोपहर अपने बच्चे को लेकर बिलासपुर से परसाभांठा पिता के पास आया। आरोप है कि पैसों को लेकर सीतारात और वेदराम के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते सीताराम ने पीट-पीट कर पिता की हत्या कर दी। इस दौरान अपनी दादी और बच्चे को भी मारने का प्रयास किया। किसी तरह से उन्होंने भागकर जान बचाई। अधेड़ को बचाने के लिए ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें ही फंसाने की धमकी दी। फिर थाने पहुंच गया और रुपए के लेनदेन को लेकर 6 लोगों पर आरोप लगा दिया। बाद में दादी और बेटे की गवाही पर युवक को गिरफ्तार किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor