The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खारुन नदी महादेव घाट पर रात में बोटिंग का मजा ले रहे लोग

Spread the love

रायपुर। खारुन नदी में अब एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां लक्ष्मण झूले पर ठीक नीचे शाम होते ही जब अंधेरा छाता है, यहां चलने वाली नावों में जगमगाती रोशनी नदी की सुंदरता को बढ़ा देती है। नदी के किनारे घूमने पहुंच रहे लोग भी रात में बोटिंग का मजा ले रहे हैं। यहां नाव चलाने वाले अनिल ने बताया कि शाम 7:00 बजे तक यहां लोग बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। अंधेरा होने के बाद कुछ नावों में रंगीन रोशनी के साथ लोगों को बोटिंग करवाई जाती है। नाव में चमकती लाइट्स की परछाई जब पानी की लहरों को छूती है, यह बेहद देखने लायक नजारा होता है। महादेव घाट में कुछ साल पहले बड़ा लक्ष्मण झूला भी बनाया गया है, जो नदी के दूसरी ओर बने गार्डन से जुड़ा हुआ है। उसके ठीक नीचे बहते पानी में नाव चलती हैं। यहां गर्मी के दिनों में लोगों के पहुंचने की तादाद बढ़ जाती है। ठंड लगभग लौटने को है और खारुन नदी के किनारे अब लोग रंगीन शाम का लुत्फ लेने पहुंचने लगे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *