Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बृजमोहन ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरो से जाकर मुलाकात कर आंदोलन का समर्थन किया

Spread the love

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की व उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पर तीखे हमले किए।श्री अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी आपने साढ़े 4 सालों में लाखों लोगों को जीवन देने वाले लगभग 5,000 जूनियर डॉक्टरों के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें आश्वासन देते, वादा करते रहे, धोखा देते रहें।श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने हर पल जूनियर डाक्टरों को आश्वासन देकर उनके साथ विश्वासघात किया है, जूनियर डॉक्टरों के साथ छल किया है। पिछली बार भी जूनियर डॉक्टर के हड़ताल तुड़वाने मंत्री व मुख्यमंत्री ने झूठा आश्वासन दिया था, आज तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई। साढ़े 4 साल में इंटर्न डॉक्टर, सामान्य क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, अनुसूची एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, पीजी प्रथम वर्ष के छात्र, पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र, पीजी तृतीय वर्ष के छात्र, पोस्ट पीजी बॉन्डेड डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के मानदेय बढ़ाने कोई काम नहीं किया है। सिर्फ डॉक्टरों के साथ वादाखिलाफी की है।श्री अग्रवाल ने आज आंदोलन स्थल पर जाकर जूनियर डॉक्टर से मुलाकात की उनके द्वारा चलाए जा रहे रहे ओ.पी.डी. का निरीक्षण किया व उनके सभी मांगों के लिए अपनी व अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। साथ ही कहा कि चुनाव के बाद सरकार में आते ही जिस तरह पहले इन छात्रों के मांगों को पूरा किया गया था आगे भी उनकी सभी मांगे पूरी की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor