Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बस्तर में ओमिक्रोन का खतरा मंडरा रहा है,क्या है कारण,जानिए पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL बस्तर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि पड़ोसी राज्यों से ओमिक्रोन बस्तर पहुंच सकता है। इसका बड़ा कारण रोजाना बस्तर से दर्जनों बस ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए चलती है। इन बसों में हर रोज सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही भी होती है। इन तीनों राज्यों में ओमिक्रोन के केस भी ज्यादा हैं। लेकिन, इन राज्यों से जिन बसों में बैठ कर जो भी यात्री बस्तर आते हैं उनकी कोरोना की जांच नहीं होती है। साथ ही बसों से पहुंचने वाले यात्री संभाग के किस जिले में और किस गांव में कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी भी प्रशासन के पास नहीं होती है। इधर, ओडिशा और तेलंगाना से बसों से आने वाले यात्री दूसरे लोगों के सपंर्क में आ रहे हैं। यदि इनमें से कोई ओमिक्रोन का मरीज हुआ तो बस्तर में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor