The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच झुलसे,2 की हालत गंभीर

Spread the love

जगदलपुर । जगदलपुर में 20 जून की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 2 बच्चियों सहित 5 लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बिजली घर के सामने लगे विद्युत विभाग के पोल पर गिरी। इसी की चपेट में परिवार के लोग आ गए। मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जिले में सुबह से ही बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि छिंदगांव तराई डेंगपारा निवासी केशव कश्यप (25) पुत्र पिता नडग़ु कश्यप, लोकनाथ कश्यप (22) पुत्र भंगचंद कश्यप, उषावती कश्यप (16) पुत्री भंगचंद कश्यप, प्रतिमा कश्यप (5 ) पुत्री भंगचंद कश्यप घर में ही थे। उनके घर के सामने ही बिजली का पोल लगा हुआ है।
घटना सुबह करीब 10.30 बजे जोर से आकाशीय बिजली कड़की और पोल पर जा गिरी। इसके चलते इतनी जोर का झटका लगा कि घर के अंदर मौजूद सभी लोग बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम सभी को अस्पताल ले गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *