Thursday, November 12, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डायरिया से एक और महिला की मौत,मौत का आंकड़ा सात पहुंचा

Spread the love

बिलासपुर। डायरिया से आज सातवीं मौत हो गई। बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डायरिया ने तालापारा, तारबहार और टिकरापारा के बाद अब विनोबा नगर में भी पांव पसार लिया है। विनोबा नगर के गली नम्बर 2 निवासी 69 वर्षीय महिला बृहस्पति बाई बाघ ने आज डायरिया से दम तोड़ दिया। बृहस्पति बाई पिछले 5 दिनों से उल्टी-दस्त से परेशान थी। परिवार के पांच सदस्य डायरिया से संक्रमित हैं। बिलासपुर के मरीमाई क्षेत्र को संवेदनशील इलाका घोषित किया गया है। बचाव में 25 टीम तैनात किए गए हैं। सर्वे के आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने नगर निगम के सभी ज़ोन कमिश्नरों को डायरिया को लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor