The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख ने की वार्ड 17 के युवाओं के साथ बैठक

Spread the love
”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। नगर निगम वार्ड क्रमांक 17 पार्षद उपचुनाव के लिये कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है इसी क्रम में युवा कांग्रेस द्वारा भी छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार, महापौर हेमा देशमुख के आदेशानुसार युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख के नेतृत्व में तुलसीपुर के युवाओं के साथ बैठक कर कंग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला के लिये चुनाव रणनीति तैयार की, बैठक के दौरान वार्ड के लगभग 50 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देनें की बात की, मानव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख की कार्यशैली से सभी युवा प्रभावित है और वार्ड न.17 के युवाओं ने वार्ड में विकास के लिये कांग्रेस को समर्थन देनें का फैसला लिया है
बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई जिला सचिव शिशिर सिन्हा द्वारा की गयी, इस दैरान युवा कांग्रेस से प्रतीक अग्रवाल, पीयूष सिंह, मयंक गुप्ता के साथ वार्ड 17 से नितिन पिल्ले, अमन पुंजान, रोहन चंद्रवंशी ,बिट्टू निर्मलकर, लक्ष्य सिन्हा , युवराज पिल्ले, मनीष सिंहा, लक्की यादव,हर्ष पवार प्रियांशु चौहान, लोकेश ठाकुर विवेक ठाकुर ,पीयूष कुंजाम पीयूष विश्वकर्मा ,विक्की साहू मोहन निर्मलकर ,सूर्या, पलाश आदि युवा उपस्थित थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor