The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लैंगा गांव की ट्रिपल मर्डर केस आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से बनाना चाहता था प्रेम संबंध

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के अंबिकापुर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या करने वाले आरोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आारोपी पड़ोसी निकला पकड़ा गए आरोपी 3 बच्चों का बाप है। आरोपी ने हत्या करना कबुल कर सुनाई उस खुनी दिन की कहानीं वह महिला से प्रेम संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने घर में घुसकर चाकू से महिला का गला रेत कर हत्या कर दिया। इस दौरान महिला के 10 साल के बच्चे और ससुर ने बीच-बचाव किया तो उन दोनों की भी मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। करीब 100 लोगों से पूछताछ के दौरान अवैध संबंधों की बात सामने आ रही थी। इस बीच पुलिस ने महिला के पड़ोसी अरविंद सिरदार को संदिग्ध मान हिरासत में लिया। उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे मिले थे। ग्रामीणों से उसको लेकर जानकारी मिली थी। पुलिस ने पूछताछ की तो अरविंद पहले तो गुमराह करता रहा, फिर सख्ती की गई तो हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor