The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अज्ञात आरोपी ने केनरा बैंक से पैसों से भरा बैग लेकर फरार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव के सामने स्थित केनरा बैंक में लाखों रुपए की उठाईगिरी की वारदात हुई है। अज्ञात आरोपी ने बैंक के अंदर से पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग नहीं मिलने पर कारोबारी ने इसकी सूचना बैंक और तेलीबांधा पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार कारोबारी जरूरी काम से बैंक आया था। बैंक में काम के दौरान अज्ञात आरोपी ने बैग पर से हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि चंद मिनट में ही आरोपी ने पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। कारोबारी ने बताया कि बैग में 4 लाख से ज्यादा रकम था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। जिसमें आरोपी की हरकत कैमरे में नजर आई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही अब आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *