Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मधुमक्खियों के काटने से वनकर्मी की मौत

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। बांगो थानांतर्गत ग्राम कछार में रहने वाले एक वनकर्मी की मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई है। मृतक वनकर्मी का नाम बालकृष्ण यादव है, जो वन विभाग के जंगल में सुरक्षाकर्मी के रुप में कार्यरत था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि बालकृष्ण यादव पिछले कई सालों से जंगल में चौकीदारी करता था। अचानक मधुमक्ख्यिों उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद चौकीदार घण्टों घायल पड़ा हुआ था। काफी खोजबीन के बाद बेहोशी की हालत में बाल कृष्ण मिला, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor