The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिटफंड मामले में पुलिस ने जी. एन. गोल्ड कम्पनी के आरोपी को पकड़ा

Spread the love

“दुर्गेश चंद्राकर की रिपोर्ट”

बिलासपुर । चिटफंड कंपनी के लोगों द्वारा ठगी के मामलों को लेकर शासन के निर्देश के बाद पुलिस और लगातार कार्रवाई कर रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा लोगों को करोड़ों रुपए की ठगी कर चिटफंड कंपनी चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बिलासपुर पुलिस टीम ने 16 प्रकरणों के चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले जीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी के 2 सप्ताह के भीतर लगातार दूसरी बार आरोपी को गोंदिया महाराष्ट्र गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जीएन गोल्ड कंपनी के विरुद्ध बिलासपुर जिले के थाना कोटा, तोरवा, बिल्हा, तखतपुर, सरकंडा, मस्तूरी में 7 प्रकरण एवं राज्य के अन्य जिले धमतरी, कोरबा, सूरजपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा में 16 अपराध दर्ज है पूरे प्रदेश में ठगी को अंजाम देकर इनके द्वारा 5 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। इससे पहले बिलासपुर पुलिस ने हरियाणा से जीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था जिसके बाद आप महाराष्ट्र गोंदिया से खेमेन्द्र बोपचे को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में शैलेंद्र गोस्वामी नामक आरोपी फरार है लेकिन शैलेंद्र गोस्वामी की संपत्ति को कुर्क करने के लिए धमतरी कलेक्टर द्वारा पर पत्राचार किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor