The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज रायपुर के रावणभाठा मैदान में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देंगे त्रिशूल दीक्षा

Spread the love

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष, डॉ. प्रवीण तोगड़िया चार दिवसीय प्रवास पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस संबंध में परिषद के प्रांत महामंत्री दीपक दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विमानतल में उतरने के बाद वे सीधे दुर्ग रवाना हुए, जहां 18 दिसंबर को उन्होंने दुर्ग-भिलाई के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। वे 19 दिसंबर को रायपुर के रावणभाठा मैदान में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे त्रिशूल दीक्षा देंगे। इस दौरान कार्यकर्ता देश, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेंगे। 20 दिसंबर को डॉ. तोगड़िया कार्यकर्ताओं के परिजनों से संपर्क करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor