The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,करोड़ों का माल जब्त

Spread the love

बसना । महासमुंद जिले में पुलिस ने एक बार फिर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 तस्कर, करीब में 5 क्विंटल 40 किलो अवैध गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है। तभी खबरी से इस बात की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तस्करों को पकड़ने के लिए निकल पड़ी। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा आलू के नीचे छुपाकर रखा था। गाड़ी की जांच करने पर गांजा नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजेन्द्र श्याम व शिवकुमार पेंड्रा मरवाही के निवासी बताये जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *