सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
केरल। त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनका तीन साल का बेटा शामिल है। पुलिस के अनुसार, हादसा गुरुवायूर-कुन्नमकुलम मार्ग पर आधी रात के करीब हुआ।
मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी मुनीर (35), उनकी पत्नी सफना (25) और उनके तीन वर्षीय बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक रोकी थी। इसी दौरान एक कार बेकाबू होकर उनकी मोटरसाइकिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

