The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducationKnowledgeState

उपासना सेवा फाउंडेशन ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, ऑटोचालक हुए शामिल

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा गिरिजा वाटिका, भाटागांव में ऑटोचालकों के लिए विशेष पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑटोचालकों में स्वास्थ्यवर्धक आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देने तथा बेहतर स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं कार्यक्षमता के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करनेके उद्देश्य से उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑटोचालकों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए दैनिक आहार में आवश्यक पोषक तत्वों की भूमिका समझाई गई। साथ ही, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा अनुशंसित आहार भत्ते (RDA) के अनुरूपआयु, लिंग एवं शारीरिक गतिविधि के आधार पर ऊर्जा, प्रोटीन, वसा, विटामिन एवं खनिजों की आवश्यकताओंकी सरल एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इनकी व्यस्त एवं अनियमित कार्य-दिनचर्या को ध्यान में रखते हुएसमय पर भोजन, पौष्टिक खाद्य पदार्थों का चयन, पर्याप्त जल सेवन तथा अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से परहेजकरने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ दैनिक जीवन में संतुलित आहार को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाकाल ऑटोचालक संघ के अध्यक्ष अजय सारथी एवं प्रगति ऑटोचालक संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रगति ऑटोचालक संघ के सदस्य महावीर देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में उपस्थित राकेश सिंह ने भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता एवं उचित मात्रा को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया तथा बाहर भोजन करते समय स्वच्छता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू ने की। अध्यक्षीय उदबोधन में संस्था के सामाजिक सरोकारों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। स्वास्थ्य और शिक्षा को सशक्त समाज की आधारभूत आवश्यकताएं बताते हुए फाउंडेशन द्वारा भविष्य में निःशुल्क विद्यालय एवं अस्पताल के संचालनकी दिशा में कार्य करने की योजना रखी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *