The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दोस्त की नाबालिग बहन को आरोपी ने बनाया हवस का शिकार,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर। जशपुर जिले के बग़ीचा थाना क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने भी महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध जो तथ्य सामने आए हैं, पीड़िता 13 वर्षिय नाबालिग है। वहीं उसके बड़े भाई के दोस्त होने के नाते से नाबालिग पीड़िता भी आरोपी की जान पहचान थी। रात्रि में जब पीड़िता पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपी ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप्प पर नाबालिग पीड़िता को घर से बाहर निकलने को कहा, तथा घर के आंगन में निकलने के बाद आरोपी ने नाबालिग को घसीटते हुए वहीं घर से थोड़ी दूर ले जाकर टिकरा में कुकर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसके बाद नाबालिग पीड़िता ने घर आकर परिवारवालों को रोते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। घटना को जानने के बाद परिवारवालों के साथ आकर बग़ीचा थाने में पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया, वहीं पुलिस भी नाबालिग के साथ घटी इस कुकर्म की घटना पर तत्काल एक्शन लेते हुए रात्रि में ही आरोपी को ढूंढने निकल गई। पुलिस के तीन घण्टे की मशक्कत के बाद आखिर पुलिस के हाथ आरोपी के गिरेबान तक पहुंच ही गए। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तथा कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *