The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल लेकर निकले लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। जामुल टीआई गौरव पाण्डेय ने बताया सुनील चतुर्वेदी पिता गुरुदास चतुर्वेदी 26 वर्ष घासीदास नगर, जामुल का रहने वाला था। 17 दिसंबर की दोपहर वह अपनी बाइक से डयूटी जा रहा था। करीबन 12.45 बजे के आसपास बीके कंपनी के सामने के मोड़ पर वह जैसे ही पहुंचा था कि तभी अचानक तेज रफ्तार में एक ट्रेलर सीजी 04 जेसी 2245 आ गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर चालक और गाड़ी मालिक का पता कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *