The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा ने अपने बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए​ किया निष्कासित,80 कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिया एक्शन

Spread the love

भिलाई । नगरीय निकाय चुनाव में किसे जीत मिलेगी किसे हार यह तो जनता तय करेगी, लेकिन भाजपा ने अपने बागी उम्मीदवारों पर कार्रवाई कर दी है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से शनिवार को 57 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया गया था। वहीं जामुल के भी 23 बागियों को पार्टी से बाहर किया गया है। इस प्रकार पार्टी ने कुल 80 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। यह सभी वही कार्यकर्ता हैं जो पार्षद चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। निष्कासित किए गए 80 कार्यकर्ताओं में भिलाई नगर निगम से 34,रिसाली नगर निगम के 23 और चरौदा नगर निगम के 23 बागी प्रत्याशी शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *