The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा में पहली बार सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था शुरू

Spread the love

रायपुर । सीएचसी धरसींवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी क्रम में सीएचसी धरसींवा में पहली बार सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था शुरू की गई है। पहले दिन ही दो सफल सिजेरियन प्रसव किए गए। ऑपरेशन उपरांत जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसूता महिला चित्रलेखा साहू और चांदनी वर्मा का सिजेरियन (ऑपरेशन) के माध्यम से प्रसव करवाया गया। प्रसूता चित्रलेखा ने बताया कि डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया कि कहीं प्राइवेट अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही सिजेरियन प्रसव हो जाएगा। फिर सभी जरूरी जांचों के बाद मेरा ऑपरेशन किया गया। और अब मैं और मेरा बच्चा बिलकुल स्वस्थ हैं। यहाँ पर सभी सुविधाएँ मुझे निशुल्क मिलीं हैं । इसके साथ ही मैंने प्रसव पश्चात नसबंदी भी करा ली है अब भविष्य में गर्भ धारण की कोई चिंता भी नहीं रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor