The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुरूद में सादगी से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मुस्लिम जमात कुरूद ने सादगी के साथ ईदगाह मैदान से जुलुस निकाल पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिन मनाया। जिसके तहत जामा मस्जिद में परचम कुशाई नातख्वानी का प्रोग्राम रखा गया। मंगलवार सुबह 9:30बजे ईद मिलादुन्नबी के मौके पर ईदगाह से पैगम्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब की शान में नारेबाजी एवं नात पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्ग से गस्त करता हुुआ जामा मस्जिद पहुंचा। जहाँ समाज प्रमुखों ने परचम कुशाही की रस्म अदा की। नुरानी यंग कमेटी से जुड़े नवजवानों ने आका की सान ने नात का नजराना पेश किया। इसके पूर्व सोमवार रात जामा मस्जिद कुरूद में पेश इमाम मो. असरफ रजा ने अल्लाह के नबी और पैगम्बरे इस्लाम मोहम्मद स.व.अ. की विलादत से जुड़ी फजीलत बयां करते हुए बताया कि रसुल ने दुनिया को मानवता का संदेश देकर हमें इमान और हक की राह पे चलने की तौफिक अता की। शांति व्यवस्था कायम रखनें टी.आई. उमेंद टंडन दलबल सहित मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *