The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

चारा घोटाला मामले में आज सुनाई जाएगी सजा

Spread the love

THEPOPATLALचारा घोटाला के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को आज सजा सुनाई जाएगी। रांची में सीबीआई के विशेष जज एसके शशि सजा का ऐलान करेंगे। वहीं, केस से जुड़े लोगों को ही कोर्ट में रहने की अनुमति दी गई है।इधर, सजा के ऐलान के पहले लालू की तबीयत और बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया है। लालू प्रसाद यादव पर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे लेकिन आज केवल उनके समर्थक पार्टी के बड़े नेता, अधिवक्ता और मीडिया का जमावड़ा है। सुरक्षा के कोई अतिरिक्त प्रबंध कोर्ट में नहीं किए गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *