The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का आठवां विमान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली पहुंचा

Spread the love

THEPOPATLAL रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। इस बीच ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी है। यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का आठवां विमान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यात्रियों को रिसीव किया। इससे पहले एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची थी। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 8 फ्लाइट्स से कुल 1,836 भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *