The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

कीव की सड़कों पर महिला पुरुष सहित एक बच्चे की करीब 20 लाशें मिली

Spread the love

Thepopatlalआज रुस व कीव के बीच युद्ध का 39 वां दिन है । इसी बीच रूस ने कीव में जमकर तबाही मचाई है। आसपास के इलाकों को रूसी सेना तेजी से खाली कर रही है, लेकिन इन खाली इलाकों में भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। कीव के निकट एक कस्बे की सड़क पर ऐसा ही खौफनाक नजारा देखने को मिला, जहां सड़कों पर करीब 20 लाशें देखने को मिलीं, जिनके हाथ पीछे से बंधे हुए थे। ये लाशें कीव के सुदूर कस्बाई इलाके बुचा में कई सीट मीटर की दूरी में पड़ी हुई थीं। वहीं बुचा शहर के मेयर ने कहा है कि शहर के निकट सामूहिक कब्र में करीब 300 मृत लोगों को दफन किया गया है, यूक्रेन की सेना का कहना है कि राजधानी कीव के सभी क्षेत्रों पर उसने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। हालांकि बुचा में इन लोगों की मौतों की वजह अभी सामने नहीं आई है औऱ न ही इनकी पहचान हो पाई है। मृतकों में पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। साथ ही 14 साल का एक बच्चा भी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *