The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhNational

यूक्रेन से लौट छत्तीसगढ़ के 8 और विद्यार्थी,गणेश मिश्रा ने की इसकी पुष्ठि

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 8 और विद्यार्थी यूक्रेन से लौट आए हैं। ये विद्यार्थी अभी दिल्ली में है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नियुक्त लाइजन अधिकारी गणेश मिश्रा ने इसकी पुष्ठि की है। अब तक कुल 21 लोग यूक्रेन से लौटे हैं। इन विद्यार्थियों को रायपुर लाने की व्यवस्था की जा रही है। दरअसल यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। इसके तहत मंगलवार को रोमानिया से 218 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्ली पहुंचा। इसके अलावा हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भी एक विमान दिल्ली पहुंचा है। इसमें 216 भारतीयों को वापस लाया गया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीयों का स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor