The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर के बाहर खड़ी तीन बाइक में लगा दिया आग ,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक को किसी ने आग लगाकर जला दिया। आग लगने से तीनों बाइक बुरी तरह से जल गया। मामले की रिपोर्ट पर टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 381 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी नगर रायपुर निवासी मुस्तकीम खान 55 वर्ष ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 29-11-2022 को रात्रि करीबन 02.30 बजे प्रार्थी का पड़ोसी मोह. सादिक ने दरवाजा खटखटा कर आवाज बताया की आपकी मोटर सायकल एक्टीवा एवं एचएफ डीलक्स में आग लग गई है ,तब वह पास जाकर देखा तो उसका होंडा एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एनपी 1220 एवं हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 04 एलबी 0340 बुरी तरह से जल रही थी और पास में ही पड़ोसी मोह. अजहरूददीन का मोटर सायकल हीरो पैशन एक्टेक्स क्रमांक सीजी 04 एनवी 8654 भी जल रहा था । जिसे आसपास वालों की मदद से आग को बुझाया। जलने से दोनो गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते प्रार्थी को 30000/-का नुकसान हुआ है एवं मोह. अजहरूददीन का मोटर सायकल जलने पर उसे भी करीबन 10000/- का नुकसान हुआ है । कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगाकर नुकसान पहुचाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor