The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ओव्हर टेक के चक्कर में ट्रक व बस की चपेट में आई कार,1 की मौत 8 की हालत गंभीर

Spread the love

रायपुर। राजधानी के माना इलाके में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस व ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक कार भी चपेट में आ गया। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद बस पलट गई, जिसमें दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा राखी थाना क्षेत्र के रेडियंट स्कूल निमोरा के पास हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक साईं कृपा ट्रेव्हल्स की बस क्रमांक सीजी 05 एजे 4538 रायपुर से धमतरी जा रही थी। बस में 20 से 25 लोग सवार थे। वहीं धमतरी से रायपुर की ओर ट्रक आ रही थी। निमोरा के रेडियंट स्कूल के पास कार सवार बस को ओवर टेक कर रहा था, इसी दौरान सामने ट्रक से टकराई और फिर बस की चपेट में आ गया। बस की स्पीड अधिक होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पटल गई। जिससे दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। कार में दो लोग सवार थे, जिसमें चालक अवंती विहार रायपुर निवासी सृजन (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस पलटने से चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अभनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जिसमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस भीषण हादसे के बाद रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता क्लियर कराया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor