The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत की एंट्री

Spread the love

THEPOPATLAL भारतीय दिग्गज खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इतिहास रचते हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में एंट्री कर ली है। वह ऐसे तीसरे खिलाड़ी हैं, जो बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले खेलेंगे। श्रीकांत से पहले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीवी सिंधू और साइना नेहवाल खेल चुके हैं। श्रीकांत ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के बाद लक्ष्य सेन को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। हालांकि, इस मुकाबले के पहले सेट में श्रीकांत हार गए थे। लेकिन इसके बाद श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबले में वापसी की और बाकि बचे हुए दोनों सेटों में जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीकांत का सिल्वर मेडल जीतना तय है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor