The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी, सर्च ऑप्रेशन जारी

Spread the love

THEPOPATLALजम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 16 दिसंबर को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ बीती रात कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में शुरू हुई थी। हालांकि दो आतंकियों के मारे जाने के बाद भी ऑपरेशन जारी है। कुलगाम में दो आतंकियों के मारे जाने का ये मामला उस समय आया है, जब एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 1 आतंकी को पुलवामा में मार गिराया था। हिज्बुल का ये आतंकी A कैटेगिरी का था, जिसकी पहचान फिरोज अहमद डार के रूप की गई। जानकारी के मुताबिक फिरोज अहमद डार कई सारी आतंकी घटनाओं में संलिप्त था, जिसमें 2018 में शोपियां जैनपोरा में हुआ हमला भी शामिल है। इस हमले में जम्मू-कश्मीर के चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *