The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

CISF जवान ने अपनी सर्विस राइफल AK-47 से खुद को मारी गोली

Spread the love

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में 15 दिसंबर को CISF जवान ने अपनी सर्विस राइफल AK-47 से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने गले के पास दो गोलियां मारी। जवान ASI 65वीं बटालियन में तैनात थे और उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। जवान की खुदकुशी का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जवान के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक, दर्रीपारा स्थित CRPF कैंप में ASI उदयवीर सिंह पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कैंप में एक के बाद एक दो फायर होने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर दौड़कर पहुंचे। वहां उदयवीर जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। गोलियां उनके सिर और आंखों को चीरते हुए बाहर निकल गई थीं। इस पर जवानों ने अफसरों को सूचना दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *