The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खून से लथपथ मिली युवक की लाश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा । जिले के CSPGCL कॉलोनी दर्री में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं। सिर से भी काफी खून बहा है। यही वजह कि पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सुबह ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी दर्री के आवासीय परिसर में एक युवक की लाश पड़ी है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो देखा कि युवक के शरीर में काफी चोट के निशान हैं। उसके सिर से भी काफी खून बह रहा है। पुलिस ने मौके से कुछ देसी शराब की बोतलें भी बरामद की है। मृतक की पहचान नदियाखार निवासी अरूण प्रधान के रूप में हुई है। इधर, शव मिलने और मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी जानकारी दी थी। खबर लगते ही अरूण की मां और उसका भाई मौके पर पहुंचे। मां रोती बिलखती चिल्लाती रही और घरवाालों ने भी उसकी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *