The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चोरी का मोबाइल बेचते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार,लाखों का माल जब्त

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने चोरी का मोबाइल बेचते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले तो उन्हें सामान्य मोबाइल चोर समझ रही थी, लेकिन जब पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने इंदिरा मार्केट स्थित श्रीगोपाल टीवी एंड फ्रिज शॉप में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दुकान से चोरी किया गया 1 लाख से अधिक का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि श्रीगोपाल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों गिरफ्तार थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पंचशील नगर निवासी गजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा 22वर्ष और सुपेला निवासी शंकर सिंह उर्फ चीकू 23वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी और ईयर फोन बरामद किया है। जब्त किए गए सामान की कीमत 1 लाख 9 हजार 200 रुपए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *