The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आल इंडिया लीनेस क्लब द्वारा करवाचौथ उत्सव मनाया गया,स्वीटी नंदा बनी करवा क्वीन

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी।आल इंडिया लीनेस क्लब एवं महिला समाज एवं श्रीशिवम ज्वेलर्स ,दाऊ दुकान के संयुक्त तत्वावधान में  महिलाओं के सुहाग की सलामती के लिए सामुहिक करवाचौथ पूजा के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ,करवा माता ,शिव पार्वती जी का विधिवत पूजा अर्चना एवं कथा वाचन   कार्यक्रम निर्देशक सुषमा नंदा द्वारा करवाया गया, आखरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

  जिसका जजमेंट प्रिया पंजवानी एवं पार्षद प्राची सोनी द्वारा किया गया जिसमें स्वीटी उत्कर्ष नंदा करवा क्वीन चुनी गई, बेस्ट ड्रेसअप ,पीहू बजाज एवं बेस्ट मैसेज फ़ॉर हसबैंड माही खन्ना का रहा कार्यक्रम के प्रायोजक विकास गुप्ता शिवम ज्वेलर्स द्वारा विजेताओं को चांदी के सिक्के प्रदान किए गए कार्यक्रम में मुख्यतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं नालिनी सोनी ,सुषमा नंदा , डॉ सरिता दोषी ,अनिता खारिया ,शकुंतला साहू ,अनिता बाबर ,ज्योति शाण्डिल्य जी,श्वेता नाहर उपस्थित रहे , कार्यक्रम के सहयोगी छाबड़ा किराया भंडार का सम्मान सदस्यों द्वारा किया गया,लीनेस क्लब अध्यक्ष जानकी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी संबंधों को मजबूत बनाना है , ऑनलाइन माध्यम से बतौर मुख्यातिथि किरणमयी नायक जी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी ,कार्यक्रम सहयोगी ऋचा ठाकुर , रूना शर्मा अत्रि, सोनल राजेश शर्मा,सविता गुप्ता ,राधा राजपाल ,अन्नु टंडन, साधना उमेश गौर रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *