The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

बैगा गांव मांदीभाट में बोड़ला ब्लाक कांग्रेस कमेटी का भव्य आयोजन, बैगाओं को बाटे साड़ी व साल

Spread the love

कवर्धा। विधायक व प्रदेश के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्म दिवस पर बोड़ला ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बडी संख्या में बैगा परिवार व कांग्रेस नेता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ग्राम मांदीभांठा के बैगाओ के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्म दिवस का केक काटा गया। इसके बाद स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा, गोरेलाल, अजमत उल्लह खान, शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, नारद चंद्रवनशी, बंटी खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैगिन महिलाओं को साड़ी व बैगाओं को गमछा भेंट किया गया। कार्यक्रम वही पूरे गांव के लोगो के साथ सामूहिक भोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीताम्बर वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री ने जिले के लिए कई बड़े काम किये है। उनके जन्म दिवस पर आज गांव में बैगाओं के साथ केक काटकर उनके उज्ववल भविष्य की कामना करते है। वही कवर्धा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने कहा कि हमारे जिले के गौरव मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिले का गौरव बढ़ाया है। सरल सहज मंत्री ने सभी वर्ग के बारे में सोचा है उनके जन्म दिन पर हम सब उनके दीर्घायु की कामना करते है।
”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *