The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टी-20 वर्ल्ड कप :ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी-20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

Spread the love

THEPOPATLAL टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद जैसे ही यह पल आया मैक्सवेल सहित कई खिलाड़ी काफी इमोशनल हो गए।मैक्सवेल तो कप्तान एरोन फिंच को गले लगकर फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं, मार्कस स्टोइनिस और मिचेल मार्श भी भावुक हो गए। जीत के बाद मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जमकर झूम रहे थे।

दरअसल, 14 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने ये फाइनल 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत में डेविड वॉर्नर ने शानदार 53 रन की पारी खेली तो वहीं, दूसरी ओर मिशेल मार्श ने 50 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही
टारगेट का पीछा करते हुए AUS की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने एरोन फिंच (5) का विकेट चटकाया। दूसरे विकेट के लिए डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने 59 गेंदों पर 92 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इस साझेदारी को बोल्ट ने वार्नर (53) को आउट कर तोड़ा। तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श ने 39 गेंदों पर 66 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियन बना दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor