The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेसी नेताओं ने किया देशव्यापी आंदोलन

Spread the love

रायपुर। रायपुर के राजीाव गांधी चौक में भी कांग्रेसी नेताओ ने महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन कर रही है। आंदोलन में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की। आंदोलन के दौरान गैस सिलेंडर को माला पहनाकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। साथ ही मंहगाई के खिलाफ अलग-अलग तख्तियों में अलग-अलग नारे भी लिखे गए थे। आंदोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि, पूरे देश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है। पेट्रोल डीजल के दामों में जितनी बढ़ोत्तरी हुई, वह पहले कभी नहीं हुई। यूपीए सरकार में पेट्रोल 70 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर थी। आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ज्यादा और डीजल की कीमत 90 रुपए से ज्यादा हो गई है, केंद्र सरकार जमकर मुनाफाखोरी कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor