The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

Spread the love

रायपुर। खैरागढ़ उप चुनाव की घोषणा होते ही यहां के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दोनों पत्नियों का आपसी झगड़ा एक बार फिर सामने आ गया है। पहली पत्नी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं तो वहीं दूसरी पत्नी ने उन पर राजनीतिक लाभ लेने का गंभीर आरोप लगाया है।
खैरागढ़ विधानसभा के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा देवव्रत सिंह ने आरोप लगाया कि आने वाले विधानसभा के उपचुनाव में उनकी कोई दावेदारी नहीं है। जबकि उनके पति की पहली पत्नी पद्मा सिंह तलाक के बाद भी उनकी संपत्ति और यहां चुनाव के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने की तैयारी में है।
विभा सिंह ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि ‘पद्मा सिंह वास्तव में पदमा सिंह नहीं बल्कि पदमा पंत है क्योंकि स्व. देवव्रत सिंह से तलाक के बाद पद्मा सिंह द्वारा हिमाचल निवासी नितिन पंत के साथ विवाह किया गया। ‘पदमा सिंह की इन्ही हरकतों के कारण स्व देवव्रत सिंह द्वारा उन्हें तलाक दिया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor