The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत,अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

कांकेर।कांकेर जिले के चाराआमा थाना क्षेत्र में रविवार की देररात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे टहल रहे व्यक्ति को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससें उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लखनपुरी कांकेर निवासी दीपक कुमार कदम ने थाने में ​रिपेार्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का पिता पुरनराव कदम रविवार को रात 11/40 बजे खाना खाकर सड़क किनारे टहल रहा था तभी कांकेर की तरह से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वाहन 108 से हाईवे पेट्रोलिग के मदद से शासकीय अस्पताल चारामा ले जाने पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की रिपेार्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor