Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही। बसन्तपुर रोड निर्माण कार्य में एक बार फिर रोड किनारे रहने वाले रहवासियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। जिससे विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल पेंड्रा बसंतपुर रोड के निर्माण और गुणवत्ता पर शुरू से ही सवाल खड़े हो रहे हैं। अमरपुर के रहवासियों ने पीडब्ल्यूडी पर अपनी निजी भूमि पर नाली निर्माण का आरोप लगाया है। रहवासियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा शासकीय भूमि पर निर्माण न करके उनकी निजी भूमि पर नाली और रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शिकायत जनदर्शन के माध्यम से भी प्रशासन से की गई है, लेकिन रोड निर्माण के शुरू होने से लेकर आज तक जिम्मेदार अधिकारी अपने एसी रूम से निकलकर जाँच के लिए नही आए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor