The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, 4 नए और मरीजों की पहचान हुई है,ओमिक्रॉन के अब कुल मामले 77 हो गए हैं

Spread the love

THEPOPATLAL दिल्ली में 16 दिसंबर को ओमिक्रॉन के 4 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही यहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 10 हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि इन 10 में से 1 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुका है। 9 लोगों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोई भी केस गंभीर नहीं है। अब देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 77 हो गए हैं। 15 दिसंबर को तमिलनाडु और बंगाल में ओमिक्रॉन के पहले केस मिले। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ए सुब्रमण्यम ने बताया कि राज्य में 47 साल का यह संक्रमित नाइजीरिया से लौटा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। यह बच्चा अबूधाबी से हैदराबाद होते हुए कोलकाता पहुंचा था। इधर, महाराष्ट्र और केरल में भी कल ओमिक्रॉन के 4-4 नए संक्रमित मिले।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *