Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की वजह से पूर्व मंत्रियों ने कलेक्टर दफ्तर के बाहर दिया धरना

Spread the love

रायपुर । निकाय चुनाव से पहले भाजपा एक्शन मोड में। अब बीरगांव के एक मोहल्ले गाजी नगर के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की वजह से पूर्व मंत्रियों ने कलेक्टर दफ्तर के बाहर धरना दे दिया है। गुरुवार की दोपहर अजय चंद्राकर और राजेश मूणत धरने पर बैठ गए। इनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी और भाजपा युवा मोर्चा के नेता भी मौजूद हैं। भाजपा ने कुछ दिन पहले गाजी नगर की वोटर लिस्ट जिला प्रशासन को सौंपी थी। इसमें 200 से ज्यादा वोटरों का पता एक ही मकान का था। इसे बड़ी गड़बड़ी बताकर भाजपा ने इस लिस्ट को रद्द करने की बात कही थी। भाजपा को शक है कि फर्जी तरीके से वोट के हेरफेर के मकसद से ऐसा किया गया है। शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई न होने की वजह से पूर्व मंत्रियों की जोड़ी ने अब धरना दे दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor