The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीरगांव के वार्ड 11-12 निकाय चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा,लगाया ये आरोप

Spread the love

रायपुर। निकाय चुनाव के रुझान के पहले बवाल के रुझान आने शुरू हो गए हैं। निकाय चुनाव को लेकर हो रहे आज मतदान में जगह-जगह से छिटपुट बवाल की ख़बरें सामने आई। बीरगांव के वार्ड 11-12 रावाभांटा के बवाल में विधायक अजय चंद्राकर और नारायण चंदेल भी पहुंचे। रायपुर के बीरगांव इलाके में फर्जी वोटिंग के नाम पर दोपहर के वक्त बवाल हो गया। भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस विधायक का बेटा पंकज शर्मा बूथ के भीतर गया, वहां CCTV बंद करवाकर फर्जी मतदान करवाया और निकल गया। इसी बात को लेकर चंद्राकर, भाजपा के अन्य विधायक नारायण चंदेल के साथ वार्ड नंबर 11 के बूथ के बाहर पहुंच गए। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor