The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दुर्ग में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, अब राहत की उम्मीद

Spread the love

रायपुर । प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बुधवार को भी रही। बलरामपुर में सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बस्तर संभाग के नारायणपुर में पारा 3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से ठंड से प्रदेशवासियों को हल्की राहत मिल सकती है। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि संभावित है क्योंकि अब हवाओं के रुख परिवर्तन के आसार हैं। इससे दो दिशाओं से हवा आने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इससे ठंड में से हल्की निजात लोगों को मिलेगी। राजधानी रायपुर शहर जब में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा, जबकि लाभांडी में 6.0 दर्ज कियागया जो मंगलवार की तुलना में एक डिग्री अधिक था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor