The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

निकायों के 385 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना शुरू

Spread the love

रायपुर । प्रदेश के 385 वार्डों में 20 दिसम्बर को हुए मतदान की मतगणना गुरुवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। मतगणना के जरिए 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सभी की निगाह बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम के नतीजों पर टिकी हुई है। इन स्थानों पर कांग्रेस-भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है। मतगणना स्थल पर कोविड 19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। पहले डाक मत पत्रों की गणना होगा। बताया जाता है कि मतगणना का पहला रुझान सुबह 10.30 बजे के बाद आना शुरू हो पाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor