The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डिजिटल मेंबरशिप बैठक में अनुपस्थित रहने वाले,यूथ कांग्रेस के 41 पदाधिकारियों को नोटिस जारी

Spread the love

रायपुर। डिजिटल मेंबरशिप बैठक में अनुपस्थित रहने का मामले में यूथ कांग्रेस के 41 पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस में पदाधिकारियों से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया है। वहीं पांच दिन के अंदर जवाब देना होगा। बता दें कि 28 फरवरी को रायपुर में यूथ कांग्रेस की बैठक बुलाई थी। इसमें 40 से ज्यादा पदाधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित थे।अब नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें कि कांकेर और बेमेतरा जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बर्खास्त किया जा चुका है। इसी के साथ इनकी पूरी कार्यकारिणी को भी भांग किया जा चुका है।अब इस मामले में 41 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। नोटिस में यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को कहा है कि अगर मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *