The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलयुगी पति ने पत्नी को जान से मारने के लिए पीलया शराब,चिकित्सालय में भर्ती

Spread the love

जांजगीर। जिले में एक पति पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित के गंभीर आरोप लगे हैं। जांजगीर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले देवनारायण पर अपनी पत्नी को जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। इतना ही नहीं खोखरा ग्राम निवासी देवनारायण पर सुमित्रा की मां रमशिला बाई ने बताया 15 सालों में सुमित्रा ने 8 बार गर्भ धारण किया, लेकिन एक बार भी बच्चा नहीं ठहार। क्योंकि गर्भावस्था में भी देवनाराण उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। मारपीट के कारण उसका ऑबर्शन हो जाता था। आज तक उसको काेई बच्चा नहीं हो सका। बीते 21 अक्टूबर को देवनारायण ने सुमित्रा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन सुमित्रा ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने मारपीट की और जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके कारण सुमित्रा गंभीर स्थिति में आ गई है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने बताया कि सुमित्रा को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *