The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्रालय परिसर में नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

Spread the love

रायपुर । नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत सरकार, आयुष मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय के दिशा-निर्देश अनुसार एक विश्व, एक स्वास्थ्य थीम पर नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षक श्री लच्छुराम निषाद और श्रीमती संगीता पाल के निर्देशन में सभी ने योग के विभिन्न आसान का अभ्यास किया, जिसमें ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उसथरसान, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री निषाद ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor