The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

12वीं बोर्ड का हिंदी का पहला पर्चा आसान रहा, छात्रों का बढ़ा आत्मविश्वास

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई । 12वीं के सभी संकाय के परीक्षार्थियों के लिए पहला पर्चा हिंदी विशिष्ट का रहा जो की आसान रहा । परीक्षा हाल में घुसने से पहले परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र को लेकर भारी चिंता थी लेकिन बाहर निकलने के बाद चिंता दूर हो गई और बच्चों के चेहरे में एक मुस्कान सी भरी झलक देखने को मिली । नकल व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हाल में घुसने से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। यहां डिजिटल वाच और मोबाइल पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले ही पहुंच गए। कुछ परीक्षार्थी अपनी परीक्षा को सफल बनाने के लिए देव स्थानों पर माथा टेकते हुए भी नजर आए। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल बच्चों ने घर बैठे ही परीक्षा दी थी और करीब 2 साल बाद बोर्ड की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मौका मिला । इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor