Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यूक्रेन में फंसी बस्तर की छात्रा सुरक्षित वतन लौट आई

Spread the love

रायपुर। यूक्रेन में फंसी बस्तर की छात्रा सुरक्षित वतन लौट आई है। लेकिन, अब भी बस्तर के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, जो अपनी जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे हैं। बस्तर पहुंचने के बाद छात्रा ने वहां के हालात बताए हैं। छात्रा ने कहा कि, आसमान से न जाने कब आफत गिर आए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। बॉर्डर इलाके में भी मुश्किलें बढ़ रही है। भारतीय छात्र बंकर में बैठकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए हैं। छात्रा ने सरकार से अपील की है कि सभी बच्चों को जल्द से जल्द वहां से निकाला जाए। हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।दरअसल, बस्तर जिले के पोटानार की रहने वाली शालिनी शिवहरे मंगलवार की शाम बस्तर लौट आईं। अपनी आंखों के सामने बिटिया को देख परिजन भी काफी खुश हुए। छात्रा ने बताया कि वह यूक्रेन में मेडिकल की सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। सब कुछ ठीक था। लेकिन, एकाएक हालात बिगड़ते गए। रूसी सेना यूक्रेन में जहां चाहे वहां गोला बारूद दाग रही है। कानों में हवाई हमलों की आवाज गूंज रही थी। बस डर इस बात का था कि कहीं कोई हमला हॉस्टल पर न हो जाए। छात्रा ने कहा कि हमारे साथ हॉस्टल में सैकड़ों स्टूडेंट भी थे। लेकिन, जिस जगह वो थे, वो थोड़ा सेफ इलाका था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor