The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

डुंडेरा-जोरा तराई मार्ग पर संचालित हो रहे शराब दुकान को जल्द से जल्द हटाने की ग्रामीणों ने की मांग, गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दुर्ग । ग्राम डुंडेरा- जोरा तराई मार्ग पर संचालित हो रहे सरकारी शराब दुकान को हटाने के लिए ग्राम वासियों ने गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा, वहीं इस मार्ग की सड़क भी चौड़ीकरण करने की मांग की है ।
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त को ग्राम डुंडेरा,जोरातराई गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का आगमन हुआ था,इस दौरान ग्राम डुंडेरा,जोरातराई के ग्राम वासियों एवं बड़ी संख्या में महिलाएं छात्राए तथा सर्व समाज के अध्यक्ष गणों द्वारा गृह मंत्री को उनके जन्मदिवस की बधाई देते हुए एवं सबकी सहमति से रोड चौड़ीकरण एवं शराब भट्टी बंद करने ज्ञापन सौंपा गया था।
जिस पर मंत्री जी ने कहा कि आप सभी ग्रामवासी शराब भट्टी हटाने के लिए जगह चयन करके बताओ मैं तत्काल 1 दिन के अंतर्गत शराब भट्टी हटा देंगे,लेकिन ग्रामवासियो की मांग है की उनके क्षेत्र में शराब भट्टी को पूर्ण रुप से बंद हो ,साथ ही मुख्य मार्ग डुंडेरा-जोरातराई के चौड़ीकरण की जाये । ग्राम वासियों का आरोप है कि उक्त शराब दुकान की वजह से शराबियों का सड़क पर जमघट लगा रहता है , रोजाना इस मार्ग से होकर जोरातराई गेट से जाने वाले बड़ी संख्या में बीएसपी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक के अलावा पढ़ने वाले छात्र छात्राएं गुजरते हैं। सड़क खड़े शराबियो के चलते उन्हें आने -जाने काफी परेशानी सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर खड़े शराबी वाद विवाद में उतर आते हैं, ऐसी स्थिति में महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्त शराब दुकान हटाने की पहले भी मांग की जा चुकी है ,मगर इस ओर शासन प्रशासन एवं जिम्मेदार लोग अब तक ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ज्ञापन देने वालो में समस्त ग्रामवासी महिला एवं सर्व समाज अध्यक्ष गण श्री केशव महिपाल (अध्यक्ष सतनामी समाज),श्री छंगालाल साहू (अध्यक्ष साहू समाज), श्री सुखराम देवांगन (अध्यक्ष देवांगन समाज)
श्री राजेंद्र यादव (अध्यक्ष यादव समाज), श्री हूलाराम सार्वे (अध्यक्ष ढीमर समाज) एवं युवा साथी श्री चंद्रशेखर बंजारे जी, खोम लाल साहू जी,उर्वशी मौर्य, विजय साहू, संध्या कोठारी, संजय साहू, पुष्पा साहू, लक्ष्मी बंजारे, प्रीति महिपाल, आरती साहू, विमला मांडले, हीरा धनकर, और सर्व समाज ग्रामवासी महिलाएं उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor