The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

16 लाख घरों पर तिरंगा न फहरने के लिए भूपेश बघेल जिम्मेदार- रंजना साहू

Spread the love

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ में उन 16 लाख घरों में भी तिरंगा फहराया जाता, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यहां बनने थे, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गरीब विरोधी नीतियों की वजह से ये 16 लाख मकान बनने से पहले ही उजड़ गये। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को इसके लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सामने प्रायश्चित करते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले टीएस सिंहदेव ने खुले तौर पर कहा है कि कैसे ये लाखों मकान क्यों नहीं बन सके और इन परिवारों के छत क्यों नसीब हो सकी। गरीब तो आवास से वंचित हुए ही, छत्तीसगढ़ भी दस हजार करोड़ रुपए से वंचित हो गया।विधायक रंजना साहु ने कहा कि टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गरीब विरोधी मानसिकता की असलियत उजागर कर चुके हैं। तब यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में 16 लाख तिरंगा फहराने की राह में बाधक बने हैं। उन्हें तिरंगा फहराते समय इसकी आत्मग्लानि होनी चाहिए। लेकिन कुर्सी की खातिर प्रदेश का स्वाभिमान दिल्ली दरबार में गिरवी रख देने वालों को तिरंगा और देशभक्ति का अर्थ कहां पता होगा?

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor